डीमोस
डीमोस मंगल का छोटा और बाह्य उपग्रह है। यह सौरमंडल के सबसे छोटे उपग्रहो मे से एक है।
कक्षा : 23459 किमी (मंगल के केन्द्र से)
व्यास : 12.6 किमी
द्रव्यमान : 1.8e15 किग्रा
ग्रीक मिथको के अनुसार डीमोस अरेश(मंगल) और अफ्रोदिते (शुक्र) का बेटा है। डीमोस का ग्रीक मे अर्थ होता है आकस्मिक भय(Panic)।
इसकी खोज 12 अगस्त 1877 मे हाल ने की थी। वायकिंग-1 ने 1977 मे इसकी पहली तस्वीरे ली थी।
फोबोस और डीमोस दोनो शायद ’सी’ तरह के कार्बनिक पदार्थो से भरपूर क्षुद्रग्रहो से बने है। लेकिन इनका घनत्व इतना कम है कि ये चट्टान नही हो सकते है। शायद ये चट्टान और बर्फ के मिश्रण से बने हो सकते है। दोनो की सतह पर क्रेटरो की भरमार है। मार्श ग्लोबल सर्वेयर की तस्वीरो के अनुसार फोबोस पर एक मीटर मोटी धूल की परत है जो कि चन्द्रमा की धूल के जैसे ही है।
वायकिंग द्वारा ली गयी तस्वीर
फोबोस और डीमोस शायद बाह्य सौर मंडल के क्षुद्रग्रह है जो मंगल ग्रह द्वारा अपने गुरुत्वाकर्षण द्वारा पकड़े गये होंगे।
फोबोस और डीमोस शायद कभी मंगल यात्रा के लिये एक अंतरिक्ष केन्द्र के रूप मे प्रयोग किये जा सकते है।