भय का देवता : फोबोस

भय का देवता

भय का देवता

फोबोस मंगल का बड़ा और अंदरूनी उपग्रह है। फोबोस पूरे सौर मंडल मे अपने ग्रह के सबसे नजदिक वाला उपग्रह है,जो कि मंगल की सतह से 6000 किमी उपर है। यह सौरमंडल के सबसे छोटे उपग्रहो मे से एक है।

कक्षा : 9378 किमी (मंगल के केन्द्र से)

व्यास : 22.2 किमी (27 X 21.6 X 18.8 )

द्रव्यमान : 1.08e16 किग्रा
ग्रीक मिथको के अनुसार फोबोस अरेश(मंगल) और अफ्रोदिते (शुक्र) का बेटा है। फोबोस का ग्रीक मे अर्थ होता है भय। फोबीया शब्द फोबोस से ही बना है।

इसकी खोज 18 अगस्त 1877 मे हाल ने की थी। मैरीनर-9 ने 1971 मे इसकी पहली तस्वीरे ली थी, उसके बाद वायकिंग-1 ने 1977 मे तथा फोबोस ने 1988 मे।

फोबोस और डीमोश द्वारा मंगल की परिक्रमा

फोबोस और डीमोश द्वारा मंगल की परिक्रमा

फोबोस मंगल की परिक्रमा समकालिक (Synchronus) कक्षा के निचे करता है। इसकारण यह पश्चिम मे उगकर, तेजी से आकाश मे गमन करते हुये पूर्व मे अस्त होता है। फोबोस मंगल के आकाश मे एक दिन मे दो बार उदय हो कर अस्त होता है। यह मंगल की सतह के इतने पास है कि मगंल की सतह के कर बिन्दू से इसे क्षितिज के उपर नही देखा जा सकता है।

फोबोस का भविष्य नही है क्योंकि इसकी कक्षा छोटी होते जा रही है लगभग 1.8 मीटर/शताब्दी की गति से। अगले 5 करोड़ वर्षो मे यह या तो मंगल की सतह से टकरा जायेगा या टूटकर मंगल के चारो ओर वलय बनायेगा।

फोबोस और डीमोस दोनो शायद ’सी’ तरह के कार्बनिक पदार्थो से भरपूर क्षुद्रग्रहो से बने है। लेकिन इनका घनत्व इतना कम है कि ये चट्टान नही हो सकते है। शायद ये चट्टान और बर्फ के मिश्रण से बने हो सकते है। दोनो की सतह पर क्रेटरो की भरमार है। मार्श ग्लोबल सर्वेयर की तस्वीरो के अनुसार फोबोस पर एक मीटर मोटी धूल की परत है जो कि चन्द्रमा की धूल के जैसे ही है।

स्टीकनी क्रेटर

स्टीकनी क्रेटर

फोबोस की सतह पर एक बड़ा क्रेटर स्टीकनी है जो इसके अविष्कारक हाल की पत्नी के नाम पर है। मीमास के क्रेटर हर्शेल के जैसे ही इस क्रेटर के बनाने वाली उल्का टक्कर से फोबोस लगभग चूरा होते होते बचा होगा।

फोबोस और डीमोस शायद बाह्य सौर मंडल के क्षुद्रग्रह है जो मंगल ग्रह द्वारा अपने गुरुत्वाकर्षण द्वारा पकड़े गये होंगे।

फोबोस और डीमोस शायद कभी मंगल यात्रा के लिये एक अंतरिक्ष केन्द्र के रूप मे प्रयोग किये जा सकते है।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 49 other followers