एपीमैथ्युस

एपिमैथ्युस

एपिमैथ्युस

एपीमैथ्युस यह शनि का पांचवा ज्ञात चन्द्रमा है।
कक्षा : 151,422 किमी शनि से

व्यास : 115किमी (144x 108x 98)

द्रव्यमान:5.6e17 किग्रा

एपीमैथ्युस आएप्ट्स का पुत्र और प्रामेथ्युस तथा एटलस का भाई और पेंडोरा का पति था।
इसे वाकर ने 1966मे खोजा था लेकिन उसे जानुस समझ लीया जो कि उसीके जैसी कक्षा मे है। आधिकारिक रूप से इसकी खोज का श्रेय वाकर के साथ 1977मे इसे देखने वाले फाउंटेन और लार्शन को दिया जाता है। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा मे परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा है।

इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर है और कुछ छोटी पर्वतश्रेणी तथा घाटियां भी है। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते है कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।

टिप्पणी करे