आयपीटस

आयपीटस(गहरे रंग और हल्के रंग पर ध्यान दे)

आयपीटस(गहरे रंग और हल्के रंग पर ध्यान दे)

यह शनि का सत्रहवां ज्ञात चन्द्रमा है।

कक्षा : 3,561,300 किमी शनि से
व्यास : 1460 किमी
द्रव्यमान : 1.88e21 किग्रा

ग्रीक मिथको के अनुसार आयपीटस एक टाईटन तथा युरेनस और गैया का पुत्र और प्रामेथ्युस और एटलस का पिता था। आयपीटस मानव जाति का पूर्वज था।

इसकी खोज कासीनी ने 1671मे की थी।

1.1 घनत्व के साथ आयपीटस जल बर्फ का बना होना चाहिये।

आयपीटस के पार्श्व और पृष्ठ गोलार्ध एक दूसरे से एकदम अलग है। पार्श्व गोलार्ध एकदम गहरे रंग का(अल्बीडो 0.04) तथा पार्श्व गोलार्ध युरोपा के जैसे चमकिला(0.6 अल्बिडो) है। यह अंतर इतना ज्यादा है कि कासीनी ने नोट किया था कि वह आयपीटस को शनि के एक ही ओर देख पाता था।

इसके पिछे कारण यह हो सकता है कि आयपीटस का पार्श्व गोलार्ध फोबे से निकली धूल से आच्छादित होते जा रहा है। लेकिन  आयपीटस का पार्श्व गोलार्ध तथा फोबे का रंग एक जैसा नही है। दूसरी संभावना यह है कि  आयपीटस मे कोई आंतरिक प्रक्रिया चल रही है। यह पहेली उस समय उलझ जाती है जब दोनो गोलार्ध को अलग करने वाली रेखा एकदम स्पष्ट है।

2004 मे कासीनी  आयपीटस के समीप पहुंचा था। उसने पाया था कि गहरा रंग का पदार्थ उपरी सतह पर है अर्थात यह नया है। उसने यह भी देखा की गहरे रंग वाले भाग की सीमा पर के क्रेटरो के एक ही ओर गहरा रंग का पदार्थ था तथा दोनो भागो को विभिआजित करने वाली रेखा उतनी स्पष्ट नही है। लेकिन कासीनी की जानकारी गहरे रंग के पदार्थ के श्रोत को समझने मे असफल रही है।

कासीनी ने अपनी आयपीटस यात्रा मे उसके विषुवत वृत्त के समांतर 13किमी उँची 1300 किमी लम्बी एक पर्वत श्रेणी देखी।

भूमध्यरेखा के पास वाली पर्वत श्रेणी

भूमध्यरेखा के पास वाली पर्वत श्रेणी

शनि के सभी चन्द्रमा  आयपीटस और फोबे को छोड़कर शनि के विषुवत रेखा के प्रतल मे परिक्रमा करते है।  आयपीटस का परिक्रमा प्रतल 15 डीग्री झुका हुआ है।

आयपीट्स की कक्षा(लाल रंग मे)

One Trackback to “आयपीटस”

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 39 other followers