
एन्के डीवीजन के मध्य पैन
पैन
पैन शनि का सबसे अंदरूनी चन्द्रमा है।
कक्षा : 133,583किमी शनि से
व्यास : 20किमी
द्रव्यमान : ?
पैन जंगल तथा खेतो का देवता है जिसका धड़ मानव का था, सर बकरे का था।
इस चन्द्रमा की खोज मार्क शोवाल्टर ने 1990 मे वायेजर यान से लिये गये चित्रो से की थी।
एन्के डीवीजन के मध्य मे पैन
पैन शनि के ए वलय के एन्के डीवीजन के मध्य है।
वलयो के पास के छोटे चन्द्रमा वलयो मे तरंगो के जैसे आकृति बनाते है। पैन की खोज से पहले शनि के ए वलय की आकृति के विश्लेषण ने एक छोटे चन्द्रमा के होने की भविष्यवाणी की थी। इस चन्द्रमा के आकार और स्थान की गणना भी की गयी थी। वायेजर यान से लिये गये पूराने चित्रो मे पूर्वानुमानित स्थान पर यह चन्द्रमा मील गया।
यह संभव है कि शनि के वलयो मे और भी अज्ञात चन्द्रमा हो जिन्हे अभी तक खोजा नही जा सका है।
एटलस

एटलस
कक्षा : 137,670किमी शनि से
व्यास : 30किमी(40x 20)
द्रव्यमान : ?
एटलस जीयस द्वारा शापित टाइटन था जिसे स्वर्ग को अपने कंधो पर उठाने की सजा मीली थी। वह आईप्ट्स और क्लीमीन का पुत्र तथा प्रामेथ्युस और एपीमेथ्युस का भाई था।
इसकी खोज वायेजर यान से लिये चित्रो मे आर टेर्रील ने 1980 मे की थी। एटलस शनि के वलय ए को नियंत्रण मे रखने वाला गड़रीया उपग्रह है।