प्रामेथ्युस और पैंडोरा

प्रामेथ्युस

प्रामेथ्युस- कासीनी यान से ली गयी तस्वीर

प्रामेथ्युस- कासीनी यान से ली गयी तस्वीर

प्रामेथ्युस शनि के ज्ञात चन्द्रमाओ मे तीसरा है।

कक्षा : 139,350 किमी शनिसे

व्यास: 91 किमी (145X 85X 62)

द्रव्यमान: 2.7e17 किग्रा

प्रामेथ्युस एक टाइटन था जिसने ओलम्पस से अग्नि चुरा कर मानवजाति को दी थी, जिसके लिये जीयस ने उसे भयानक सजा दी थी।

इसे वायेजर यान से लिये गये चित्रो मे एस कालींस ने खोज निकाला था।

प्रामेथ्युस एफ वलय का आंतरिक गड़रिया(नियंत्रीत करने वाला) चन्द्रमा है।

प्रामेथ्युस मे अनेक पर्वतश्रेणीयाँ, घाटींयाँ और 20 किमी तक व्यास के अनेको क्रेटर है। लेकिन पैन्डोरा, जानुस और एपीमैत्युस की तुलना मे इसमे कम क्रेटर है।

प्रामेथ्युस एफ़ वलय से पदार्थ खिंचते हुये

प्रामेथ्युस एफ़ वलय से पदार्थ खिंचते हुये

कम घनत्व और ज्यादा चमक से यह प्रतित होता है कि प्रामेथ्युस, पैन्डोरा, जानुस और एपीमैथ्युस बर्फीले पिंड है।

1995-96 मे यह पाया गया कि प्रामेथ्युस वायेजर द्वारा 1981मे भेजे गये आंकड़ो द्वारा गणना की गयी स्थिती से 20 डीग्री पिछे है। यह निरीक्षण मे होने वाली त्रुटि से कहीं ज्यादा है। यह संभव है कि प्रामेथ्युस की कक्षा एफ वलय से टकराव द्वारा या किसी साथी चन्द्रमा के कारण परिवर्तित हुयी हो।

पैन्डोरा

पैन्डोरा- कासीनी यान द्वारा ली गयी तस्वीर

पैन्डोरा- कासीनी यान द्वारा ली गयी तस्वीर

पैन्डोरा शनि के ज्ञात चन्द्रमाओ मे चौथा है।

कक्षा : 141,700किमी शनिसे

व्यास: 84किमी (114X 84X 62)

द्रव्यमान: 2.2e17 किग्रा

ग्रीक मिथको के अनुसार प्रामेथ्युस द्वारा अग्नि की चोरी कर मानव को प्रदान करने के पश्चात जीयस द्वारा मानव जाति को प्रदान की गयी पहली महिला पैन्डोरा है। पैन्डोरा के पास एक संदूक था जिसमे बुराईयां थी। पैंडोरा ने जिज्ञासावश संदूक खोल दिया जिससे मानवजाति मे बुराईया शामील हो गयी। पैन्डोरा एपीमेथ्युस की पत्नि थी।

इसकी खोज 1980मे वायेजर यान से ली गयी तश्वीरो के द्वारा कालींस ने की थी।

पैंडोरा एफ वलय का बाह्य गड़रिया(नियंत्रीत करने वाला) चन्द्रमा है।

पैडोरा के क्रेटर मलबे से भरे पड़े है जो भूगर्भीय दृष्टि से तेज प्रकिया है। पैंडोरा पर छोटे पर्वत और उभार से प्रतित होता है कि इसकी सपाट सतह पर कुछ दरारे है।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 49 other followers