टेथीस यह शनि का नौवां ज्ञात चन्द्रमा है।
कक्षा : 294,660 किमी शनि से
व्यास : 1060किमी
द्रव्यमान: 6.22e20 किग्रा
ग्रीक मिथको के अनुसार टेथीस एक महिला टाइटन थी जो ओसीनस की पत्नी और बहन थी।
इसकी खोज 1684मे कासीनी ने की थी।
डीयोने और रीआ की तरह इसका कम घनत्व यह दर्शाता है कि यह जल बर्फ से बना है।
इसके पश्चिमी गोलार्ध मे 400 किमी व्यास का क्रेटर ओडीसीस है जो इसके आकार का 2/5 भाग है। इस क्रेटर को बनाने वाली टक्कर ने टेथीस को टूकड़े टूकड़े नही किया जिसका अर्थ है कि टेथीस उस समय द्रव/अर्धद्रव अवस्था मे रहा होगा। कैलीस्टो के क्रेटरो के जैसे यह क्रेटर अब लगभग सपाट है जिसमे वलयाकार पर्वत और मध्य पर्वताकार संरचना नही है। वलयाकार पर्वत और मध्य पर्वताकार संरचना बुध और पृथ्वी के चन्द्रमा के क्रेटरो मे सामान्य है।
टेथीस पर एक गहरी घाटी है जो 100 किमी चौड़ी, 3-5 किमी गहरी और 2000किमी लम्बाई मे है, इसे इथका चश्मा कहते है।
टेथीस हमेशा ठोस नही था, कभी यह द्र्व अवस्था मे था। उस समय के क्रेटर अब सपाट हो चूके है। जमने के बाद इसका आकार बढा़ है जिसके कारण सतह मे कुछ दरारे आयी और इथका चश्मा बना। छोटे क्रेटर ज्यादा पुराने नही है।
टेलेस्टो और केलीप्सो टेथीस की कक्षा मे परिक्रमा करने वाले चन्द्रमा है।
टेलीस्टो
टेलीस्टो शनि के ज्ञात चंद्रमाओं मे ग्यारहवाँ है।
टेलीस्टो
कक्षा : 294,660 किमी शनि से
व्यास : 29 किमी(34x28x36)
द्रव्यमान: ?
ग्रीक मिथको मे टेलीस्टो ओसीनस और टेथीस की पुत्री है।
इसकी खोज 1980 मे स्मीथ, रेइट्सेमा, लार्सन और फाउंटेन ने जमीन आधारित वेधशाला से की थी।
कैलीप्सो
कैलीप्सो
कैलीप्सो शनि के ज्ञात चंद्रमाओं मे ग्यारहवाँ है।
कक्षा : 294,660 किमी शनि से
व्यास : २६किमी (34x22x22)
द्रव्यमान: ?
ग्रीक मिथको के अनुसार कैलीप्सो एक जलपरी थी जिसमे ओडीसीअस को अपने द्वीप पर सात वर्ष तक मोहित कर रोक रखा था।
इसकी खोज पास्कु, सीडेलमन, बाम और क्युरी ने 1980 मे की थी।
कैलीप्सो और टेलीस्टो सौर मंडल के सबसे छोटे चंद्रमाओं मे से है।