एरीयल
एरीयल यह युरेनस का बारहंवा ज्ञात चन्द्रमा है।
कक्षा : १९०,९३० किमी युरेनस से
व्यास : ११५८ किमी
द्रव्यमान : १.२७e२१ किग्रा
एरीयल शेक्सपियर के नाटक ‘द टेम्पेस्ट ‘ मे एक आत्मा है।
एरीयल की खोज १८५१ मे लासेल ने की थी।
एरीयल और टाईटेनीया एक जैसे है लेकिन टाईटेनीया ३५% बड़ा है। युरेनस के सभी बड़े चन्द्रमा ४०-५०% बर्फ और शेष चट्टानो से बने है। इनमे चट्टानो की मात्रा शनि के बड़े चन्द्रमा जैसे रीया के किंचित ज्यादा है।
एरीयल की सतह मे क्रेटरो से भरे पठारो के अतिरिक्त एक दूसरे से जुड़ी सैकड़ो किमी लम्बी, १० किमी से ज्यादा गहरी घाटीयां है। यह टाईटेनीया के जैसे लेकिन बड़ी और ज्यादा मात्रा मे है। इसके कुछ क्रेटर आधे भरे हुये है। एरीयल की सतह नयी है लेकिन एन्क्लेडस से पूरानी है। इस चन्द्रमा पर नयी सतह के बनने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। उसकी घाटीयो के मध्य शायद बर्फ की उपस्थिति है।
एरीयल शायद कुछ समय पूर्व गर्म रहा होगा लेकिन वर्तमान मे ठन्डा है। शायद एरीयल की घाटीया इसके ठंडे होने की प्रक्रिया मे आयी दरारे है।
इसे एक साधारण दूरबीन से गहरी रात मे देखा जा सकता है।