मिरांडा

मिरांडा

मिरांडा

मिरांडा यह युरेनस का ग्यारहवां ज्ञात चन्द्रमा है। यह युरेनस के बड़े चंद्रमाओ मे सबसे अंदरूनी है।
कक्षा : 129,850किमी युरेनस से

व्यास : 472किमी

द्रव्यमान : 6.3e19 किग्रा

मिरांडा शेक्सपियर के नाटक टेम्पेस्ट के जादूगर प्रास्पेरो की बेटी का नाम है।

मिरांडा की खोज 1949मे क्वीपर ने की थी।

वायेजर अंतरिक्षयान को नेपच्युन तक पहुंचने के लिये युरेनस के समीप से गुजरना था। युरेनस की उपग्रह प्रणाली क्रातिवृत्त से लम्बवत होने के कारण वायेजर यान केवल मिरांडा को पास से निरिक्षण कर पाया। वायेजर यान से पहले इस चन्द्रमा के बारे मे कम जानकारी थी। यह ज्यादा बड़ा नही है, इस चन्द्रमा मे कुछ भी विशेष नही है, इसे वायेजर यान की यात्रा के लिये चुना नही जाता लेकिन यह वायेजर यान के मार्ग मे आ गया। और यह चन्द्रमा आश्चर्यजनक रूप से सबसे दिलचस्प निकला।

मिरांडा आधा बर्फ और आधा चट्टानी है।

मिरांडा की सतह मीश्रीत है जिसमे अत्याधिक क्रेटरो के सार्ग पर्वत, घाटीया और चोटीया(5 किमी उंची) है। वायेजर 2 यान के शुरुवाती तस्वीरो मे मिरांडा एक रहस्य था। सभी को यह आशा थी कि युरेनस के चन्द्रमाओ मे अंदरूनी प्रक्रिया के प्रमाण नही होंगे। लेकिन मिरांडा की सतह इतनी विचित्र थी कि इसे समझाने के लिये सही तकनिकी शब्द कम पड़ रहे थे। उन्हे समझाने के लिये फीता, रेस ट्रेक, परतदार केक जैसे शब्दो का प्रयोग करना पड़ रहा था।

युरेनस के चारो बड़े चन्द्रमाओ को साधारण दूरबीन से देखा जा सकता है, लेकिन मिरांडा थोड़ा कठीन है। इसे गहरी रात मे देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 49 other followers