उम्ब्रीएल
उम्ब्रीएल यह युरेनस का तेरहंवा ज्ञात और तीसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है।
कक्षा : 265,980 किमी युरेनस से
व्यास : 1170किमी
द्रव्यमान : 1.27e21 किग्रा
उम्ब्रीएल अलेक्जेण्डर पोप के नाटक ‘द रेप आफ द लाक’ मे एक पात्र है।
उम्ब्रीएल की खोज 1851मे लासेल ने की थी।
उम्ब्रीएल और ओबेरान एक जैसे है लेकिन ओबेरान 35% बड़ा है। युरेनस के सभी बड़े चन्द्रमा 40-50% बर्फ और शेष चट्टानो से बने है। इनमे चट्टानो की मात्रा शनि के बड़े चन्द्रमा जैसे रीया के किंचित ज्यादा है।
उम्ब्रीएल की सतह क्रेटरो से भरी हुयी है और स्थायी है। इसके क्रेटर एरीयल और टाईटेनीया से ज्यादा और बड़े है।
उम्ब्रीएल काफी गहरे रंग का है और युरेनस के सबसे चमकदार चन्द्रमा एरीयल से आधा चमकदार है।