युरेनस- वायेजर २ से लिया चित्र
युरेनस सूर्य का सांतवा तथा तीसरा सबसे बड़ा(व्यास से) ग्रह है। युरेनस नेपच्युन से आकार मे बड़ा लेकिन द्रव्यमान से छोटा है।
कक्षा : 2,870,990,000 किमी(19.218 AU)सूर्य से
व्यास :51,118किमी (विषुवत वृत्त पर)
द्रव्यमान : 8.683e25 किग्रा
ग्रीक मिथक कथाओ मे युरेनस स्वर्ग का राजा है। युरेनस गैया का पति और क्रोनस(शनि), सायक्लोप्स तथा टाईटन का पिता है।
युरेनस आधिनिक काल मे खोजा जाने वाला पहला ग्रह है जिसे विलियम हर्शेल ने 13 मार्च 1781 को अपनी दूरबीन से खोजा था। इसे इसके पहले भी देखा गया था लेकिन उसे तारा समझ कर उपेक्षित किया गया। 1600 मे जोन फ्लेमस्टीड ने उसे 34 टौरी के नाम से तारे के रूप मे वर्गीकृत किया था। खगोलशास्त्री बोडे ने ग्रीक मिथको के देवताओ के नाम पर ग्रहो के नामकरण की परंपरानुसार इसे युरेनस नाम दिया।
वायेजर 2 ने 24 जनवरी 1986 को युरेनस की यात्रा की थी।
युरेनस अपने वलय, चन्द्रमा और अक्षांशो पर विभिन्न रंगो के पट्टे के साथ
अधिकतर ग्रह सौरमंडल के प्रतल के लम्बवत घुर्णन करते है लेकिन युरेनस का घुर्णन अक्ष इसके समांतर है। जिससे यह प्रतित होता है कि यह ग्रह सुर्य की परिक्रमा लुढकते हुये कर रहा है। जब वायेजर २ यान ने इसकी यात्रा की थी तब इसका दक्षिणी ध्रुव सूर्य की ओर था। इसके अक्ष के इस तरह झुके रहने से इसके ध्रुवो को विषुवत रेखिय क्षेत्रो से ज्यादा सूर्य उर्जा प्राप्त होती है। लेकिन युरेनस अपने विषुवत पर ध्रुवो की तुलना मे ज्यादा गर्म है जिसका कारण अज्ञात है।
युरेनस के इस तरह झुके होने से इसके उत्तरी ध्रुव के निर्धारण की भी समस्या है। इसके लिये या तो अक्ष का झुकाव ९० डीग्री से ज्यादा और परिक्रमा की दिशा घड़ी की सुइयो के विपरित होना चाहीये या अक्ष का झुकाव ९० डीग्री से कम और परिक्रमा की दिशा घड़ी की सुइयो की दिशा मे होना चाहिये।
युरेनस की संरचना
युरेनस मुख्यतः चट्टान और विभिन्न तरह की बर्फ से बना है जिसमे १५% हायड्रोजन और थोड़ी हीलीयम है। यह बृहस्पति और शनि के विपरित है जो मुख्यतः हायड़्रोजन से बने है। युरेनस और नेपच्युन का केन्द्रक कुछ हद तक शनि और बृहस्पति के केन्द्रक जैसा है लेकिन धात्विक द्रव हायड़्रोजन की परत नही है। यह प्रतित होता है कि युरेनस का केन्द्रक शनि और बृहस्पति की तरह चटटानी नही है और उसमे पदार्थ समान रूप से वितरित है।
युरेनस के वातावरण मे 83% हायड्रोजन, 15% हीलीयम और 2% मिथेन है।
अन्य गैस महाकाय ग्रहो की तरह युरेनस पर बादलो के पट्टे है जो तेज गति से बहते है। लेकिन यह पट्टे काफी धुंधले है जिन्हे वायेजर 2 के चित्रो मे कठीनायी से देखा जा सकता है। हब्बल ले कुछ चित्रो मे मे ये पट्टे स्पष्ट दिखायी देते है। हब्बल के कुछ और निरिक्षणो इस पर सक्रियता दिखायी दी है। युरेनस पर मौसमी प्रभाव से अंतर दिखायी पढता है।
युरेनस का निला रंग उसके वातावरण मे उपरी भाग मे स्थित मिथेन द्वारा लाल रंग के अवशोषण के कारण है। बृहस्पति के जैसे विभिन्न रंगो के पट्टे मौजूद हो सकते है लेकिन वे उपरी वातावरण मे मौजूद मिथेन द्वारा ढंके हुये है।
अन्य गैस ग्रहो की तरह युरेनस के भी वलय है। बृहस्पति की तरह ये वलय गहरे रंग के है लेकिन शनि की तरह वे बारीक धूलकणो से लेकर 10मिटर तक के चट्टानो से बने है। युरेनस के 13 ज्ञात वलय है, सभी धूंधले है, सबसे चमकदार एप्सीलान वलय है। शनि के बाद युरेनस के वलय सबसे पहले देखे गये थे। यह एक महत्वपूर्ण खोज थी क्योंकि अब हम जानते है कि सभी गैस ग्रहो के वलय होते है; शनि का इसमे एकाधिकार नही है।
वायेजर 2 ने युरेनस के 10 छोटे चन्द्रमा खोजे थे जो पहले से खोजे गये 5 बड़े चन्द्रमाओ के अतिरिक्त है। इसके वलयो मे कुछ छोटे और चन्द्रमाओ के होने की उम्मीद है।
युरेनस कभी कभी नंगी आंखो से देखा जा सकता है लेकिन बाइनाकुलर या छोटी दूरबीन से इसे आसानी से देखा जा सकता है।
युरेनस के चन्द्रमा
युरेनस के चन्द्रमा आकार की तुलना मे
- युरेनस के 27 ज्ञात चन्द्रमा है
- युरेनस के चन्द्रमा के नाम ग्रीक मिथको पर आधारित ना होकर शेक्सपियर और पोप की रचनाओ पर है|
- इनके 2 समूह है, वायेजर द्वारा खोजे गये 11 छोटे अंदरूनी चन्द्रमा और 5 बड़े चन्द्रमा।
- अधिकतर चन्द्रमा युरेनस के विषुवत के प्रतल पर युरेनस की परिक्रमा करते है जिससे वे सौर मंडल के प्रतल पर लम्बवत होते है।
| चन्द्रमा | दूरी (000किमी) | व्यास किमी | द्रव्यमान(किग्रा) | आविष्कारक | वर्ष |
| कार्डेलीया Cordelia | 50 | 13 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| ओफेलीया Ophelia | 54 | 16 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| बीनाका Bianca | 59 | 22 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| क्रेसीडा Cressida | 62 | 33 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| डेस्डेमोना Desdemona | 63 | 29 | वायेजर २ | 1986 | |
| जूलीयट Juliet | 64 | 42 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| पोर्टीआ Portia | 66 | 55 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| रोजालिंड Rosalind | 70 | 27 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| क्युपिड Cupid | 75 | 6 | ? | Showalter | 2003 |
| बेलींडा Belinda | 75 | 34 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| पेरडीटा Perdita | 76 | 40 | ? | वायेजर २ | 1986 |
| पक Puck | 86 | 77 | ? | वायेजर २ | 1985 |
| मैब Mab | 98 | 8 | 8? | शोवाल्टर Showalter | 2003 |
| मिरान्डा Miranda | 130 | 236 | 6.30e19 | क्वीपर Kuiper | 1948 |
| एरीयल Ariel | 191 | 579 | 1.27e21 | लासेल Lassell | 1851 |
| अम्ब्रीएलUmbriel | 266 | 585 | 1.27e21 | लासेल Lassell | 1851 |
| टाईटनीया Titania | 436 | 789 | 3.49e21 | हर्शेल Herschel | 1787 |
| ओबेरान Oberon | 583 | 761 | 3.03e21 | हर्शेल Herschel | 1787 |
| फ्रान्सीस्को Francisco | 4281 | 6? | शेफर्ड Sheppard | 2003 | |
| कालीबान Caliban | 7169 | 40 | ? | ग्लैडमन Gladman | 1997 |
| स्टीफनो Stephano | 7948 | 15? | ग्लैडमन Gladman | 1999 | |
| ट्राइन्कुलो Trinculo | 8578 | 5? | हालमन Holman | 2001 | |
| सायकोरेक्स Sycorax | 12213 | 80 | ? | निकल्सन Nicholson | 1997 |
| मार्गरेट Margaret | 14689 | 6? | ? | शेफर्ड Sheppard | 2003 |
| प्रोसपेरो Prospero | 16568 | 20? | हाल्मन Holman | 1999 | |
| सेटेबोस Setebos | 17681 | 20 | ? | काबेलार्स Kavelaars | 1999 |
| फर्डीनाण्ड Ferdinand | 21000 | 6 | शेफर्ड Sheppard | 2003 |
युरेनस के वलय
युरेनस के वलय
| वलय | दूरी(किमी) | चौड़ाई(किमी) |
| 1986U2R | 38000 | 2,500 |
| 6 | 41840 | 1-3 |
| 5 | 42230 | 2-3 |
| 4 | 42580 | 2-3 |
| अल्फा Alpha | 44720 | 7-12 |
| बीटा Beta | 45670 | 7-12 |
| ईटा Eta | 47190 | 0-2 |
| गामा Gamma | 47630 | 1-4 |
| डेल्टा Delta | 48290 | 3-9 |
| 1986U1R | 50020 | 1-2 |
| एप्सीलान Epsilon | 51140 | 20-100 |