अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह ळ क्ष ज्ञ
अ
अल्बीडो
किसी पिंड द्वारा परावर्तित प्रकाश और उस पर पड़ने वाले प्रकाश का अनुपात। किसी पिंड की चमक या परावर्तन को मापने की इकाई। पूर्ण रूप से सफेद पिंड का अल्बीडो १.० होगा तथा पुर्ण रूप से काले पिंड का ०.०।
आ
आस्ट्रोनामिकल युनिट astronomical unit (AU)
पृथ्वी की सूर्य से दूरी। 149,597,870.691 किमी
इ
ई
उ
ऊ
ए
ऐ
ओ
औ
औरोरा(aurora)
किसी ग्रह के वातावरण के आयनोस्फियर मे उस ग्रह के चुंबकिय क्षेत्र तथा सौर वायु के आवेशित कणो के पारस्परिक क्रिया से उत्पन्न होनेवाली चमक। यह चमक कई रंगो की हो सकती है। पृथ्वी के ध्रुविय क्षेत्रो मे यह दिखायी देती है।
औरोरा बोरेलीस(aurora borealis)
पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध मे सौर वायु और पृथ्वी के चुंबकिय प्रभाव से उत्पन्न होने वाली रंगों की रोशनी। दक्षिणी गोलार्ध मे इसे औरोरा आस्ट्रेलीस कहते है।
क
क्रोमोस्फीयर
कोरोना
सूर्य के वातावरण का बाह्य भाग जिसका घनत्व कम और उच्च तापमान होता है।
कोपरनिकस, निकोलस
जन्म 1473- मृत्यु 1543
पोलैंड के खगोलशास्त्री जिन्होने सूर्यकेन्द्रित सिद्धांत को बढ़ावा दिया और कहा कि पृथ्वी और अन्य ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते है। यह एक विवादास्पद विषय था जो कि टालेमी के पृथ्वी केन्द्रित ब्रम्हांडिय सिद्धांत के विपरित था। यह सिद्धांत १००० वर्षो से ज्यादा पूराना था और धर्म तथा दर्शनशास्त्र से जुड़ा हुआ था। चर्च ने कोपरनिकस को धर्मविरोधी साबित कर जिन्दा जलवा दिया था।
ख
ग
ग्रह
ग्रह एक खगोलिय पिंड है जो
- क. सूर्य की परिक्रमा करता है,
- ख.अपने गुरुत्व द्वारा गोलाकार (हाय्ड्रोस्टेट संतुलन)मे आने के लायक द्रव्यमान हो
- ग. अपनी कक्षा के आसपास के पिंडो को साफ कर पाया हो
गैलेलीयो, गैलीली
जन्म १५६४, मृत्यु १६४२
महान इतालवी खगोलशास्त्री और भौतिकशास्त्री। तारो के अध्यन के लिए सर्वप्रथम दूरबीन का प्रयोग किया। पृथ्वी के बाह्र किसी ग्रह के चण्द्रमा की खोज करने वाले पहले विज्ञानी। कोपरनिकस के सूर्यकेन्द्रित सिद्धांत के कटटर समर्थक। चर्च ने उन्हे धर्मविरोधी घोषित कर दिया था तथा चर्च अपनी बात पर ३५० वर्ष तक अड़ा रहा था। गैलेलीयो को धर्म विरोधी होने की घोषणा १९९२ मे वापिस ली गयी।
गैलेलीयन चन्द्रमा
बृहस्पति के चार बड़े चन्द्रमा: आयो, युरोपा,गनीमिड और कैलीस्टो। गैलेलीयो द्वारा खोज।
घ
ङ
च
छ
ज
झ
ञ
ट
ठ
ड
ढ
ण
त
थ
द
ध
न
प
प्लाज्मा
पदार्थ की ठोस, द्रव और गैसीय अवस्था के अतिरिक्त चतुर्थ अवस्था। इस अवस्था मे पदार्थ के परमाणु आवेशित अवस्था (आयन) के रूप मे होते है।
फ
ब
बर्फ
खगोल वैज्ञानिक बर्फ शब्द का प्रयोग जल, मिथेन, अमोनिया और कार्बन डाय आक्साईड के ठोस अवस्था के लिये करते है जो बाह्य सौर मंडल मे पायी जाती है।
बार
वायुमंडलीय दबाव को मापने की इकाई। 1 बार =0.987 वायुमंडलीय दबाव = .02 किग्रा/वर्ग सेमी = 100 किलो पास्कल = 14.5 पौंड/वर्ग इंच
बोडे, जोहानन एलर्ट 1747-1826
बौना ग्रह
एक खगोलिय पिंड जो
- क. सूर्य की परिक्रमा करता है।
- ख. अपने गुरुत्व द्वारा गोलाकार (हाय्ड्रोस्टेट संतुलन)मे आने के लायक द्रव्यमान हो
- ग. अपनी कक्षा के आसपास के पिंडो को साफ नही कर पाया हो
- घ. और किसी पिंड का उपग्रह ना हो।
अभी तक इस वर्ग मे तीन पिंड है, प्लूटो, सेरस तथा एरीस
म
य
र
ल
व
श
ष
स
सौर निहारिका
धूल और गैस का ५ अरब वर्ष पूराना बादल जो संपिड़ित होकर सौर मंडल बना है।
सौर वायु
सूर्य से गैस और आवेशित कणो (प्रोटान और इलेक्ट्रान) का सूक्ष्म प्रवाह; इसकी सामान्य गति ३५० किमी/प्रति सेकंड होती है।
ह
हेलीयोसेन्ट्रीक
सूर्य केन्द्रित (गैलीलीयो, केप्लर और कोपरनिकस भी देखें)
हर्शेल, विलियम
ब्रिटिश खगोलशास्त्री जिन्होने युरेनस की खोज की तथा ८०० से ज्यादा युग्म तारो और २५०० निहारिकाओ को सारणीबद्ध किया।
हब्बल,एडवीन पावेल
महान अमरीकी खगोलशास्त्री जिन्होने आकाशगंगाओ को एक ब्रम्हाण्डिय द्विप बताया था। हब्बल ने सिद्ध किया था कि ब्रम्हाण्ड अपना विस्तार कर रहा है। हब्बल दूरबीन का नाम इसी महान खगोलशास्त्री के सम्मान मे रखा गया है।