शेरान

शेरान प्लुटो का सबसे बड़ा चन्द्रमा है।
कक्षा : 19,640 किमी प्लुटो से
व्यास : 1206 किमी
द्रव्यमान : 1.52e21 किग्रा
शेरान पाताल मे मृत आत्मा को अचेरान नदी पार कराने वाले नाविक का नाम है।

शेरान

शेरान

शेरान को जीम क्रिस्टी ने 1978 मे खोजा था। पहले यह माना जाता था कि प्लुटो शेरान से काफी बड़ा है क्योंकि प्लुटो और शेरान के चित्र धुंधले थे।

शेरान असामान्य चन्द्रमा है क्योंकि सौर मंडल मे अपने ग्रह की तुलना मे सबसे बड़ा चंद्रमा है। इसके पहले यह श्रेय पृथ्वी और चंद्रमा का था। कुछ वैज्ञानिक प्लुटो/शेरान को ग्रह और चंद्रमा की बजाय युग्म ग्रह मानते है।

शेरान का व्यास अनुमानित है और इसमे 2% की गलती की संभावना है। इसका द्रव्यमान और घनत्व भी ठीक तरह से ज्ञात नही है।

प्लुटो और शेरान एक दूसरे की परिक्रमा समकाल मे करते है अर्थात दोनो एक दूसरे के सम्मुख एक ही पक्ष रखते है। यह सौर मंडल मे अनोखा है।

शेरान की संरचना अज्ञात है लेकिन कम घनत्व( 2 ग्राम/ घन सेमी) दर्शाता है कि यह शनि के बर्फिले चन्द्रमाओ के जैसे है। इसकी सतह पानी की बर्फ से ढंकी है। आश्चर्यजनक रूप से यह प्लुटो से भिन्न है।

यह माना जाता है कि यह प्लुटो की किसी पिंड से टक्कर से बना होगा।

शेरान पर वातावरण होने मे शंका है।

टिप्पणी करे