डीओन तथा हेलेन

डीओने

डीओने

डीओन

डीओने यह शनि का बारहवां ज्ञात चन्द्रमा है।

कक्षा : 377,400 किमी शनि से

व्यास : 1120 किमी

द्रव्यमान: 1.05e21 किग्रा

ग्रीक मिथको के अनुसार डीओने अफ्रोदीते की मां और जियस की पत्नी थी।

इसकी खोज 1684 मे कासीनी ने की थी।

डीयोने शनि के चंद्रमाओ मे सबसे ज्यादा घना है।(टाईटन का घनत्व उसके गुरुत्विय संपिड़न से है)। यह मुख्यतः जलबर्फ से बना है लेकिन सीलीकेट चट्टानो की मात्रा भी है।

डीओने पर रैखीक संरचनाये

डीओने पर रैखीक संरचनाये

डीओने रीआ से छोटा है लेकिन समान है। दोनो की संरचना, भूभाग और दृश्टीगत गुण एक जैसे है। दोनो समकालीक घुर्णन करते है और दोनो के सम्मुख गोलार्ध और पृष्ठ गोलार्ध असमान है।

पृष्ठ गोलार्ध मे चमकीली रैखिक संरचनाये है और पृष्ठभाग गहरे रंग का है। इस भाग मे क्रेटर कम है। ये रैखिक संरचनाये क्रेटरो के उपर भी है जो इन्हे नयी संरचना प्रमाणित करती है। सम्मुख गोलार्ध मे क्रेटरो की भरमार है। कैलीस्टो के क्रेटरो के जैसे यह क्रेटर अब लगभग सपाट है जिसमे वलयाकार पर्वत और मध्य पर्वताकार संरचना नही है। वलयाकार पर्वत और मध्य पर्वताकार संरचना बुध और पृथ्वी के चन्द्रमा के क्रेटरो मे सामान्य है।

इन सभी के निष्कर्ष कुछ ऐसे है : निर्माण के तुरंत पश्चात डीओने भूसक्रिय था। किसी प्रक्रिया (हिम ज्वालामुखी) से डीओने की सतह पर रैखीक संरचनाये बन गयी। कुछ समय बाद भूसक्रियता के कम होने के पश्चात उल्काओ के टकराव से क्रेटर बने। यह उल्कापात सम्मुख गोलार्ध पर ज्यादा हुये जिससे रैखिक संरचनाये मिट गयी लेकिन पृष्ठ गोलार्ध पर ये संरचनाये बनी रही।

जैसा कि विज्ञान मे होता है नयी जानकारी और उच्च गुणवत्ता वाले कासीनी यान के चित्रो के अनुसार ये रैखिक संरचनाये बर्फ की ना होकर भूपटल मे आयी दरारे है और क्रेटरो से नयी है।

हेलेने डीयोने का समकक्षिय चन्द्रमा है। कासीनी द्वारा देखा गया एक छोटा चन्द्रमा पालीड्युसेस(एस/2004 एस5) भी इसी कक्षा मे शनि की परिक्रमा करता है।

हेलेने

हेलेने

हेलेन

हेलेन शनि का तेरहंवा चन्द्रमा है।

कक्षा : 377,400 किमी शनि से

व्यास : 33 किमी

द्रव्यमान: ?

ग्रीक मिथको के अनुसार हेलेने एक अमेजान था जिसने एकलीस के साथ युद्ध किया था।

इसकी खोज 1980 मे लाक्स और लेकचेउ़क्स ने की थी।

पालीड्युसेस

पालीड्युसेस

2 Trackbacks to “डीओन तथा हेलेन”

टिप्पणी करे