प्राटेउस

प्राटेउस

प्राटेउस

यह नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा  है।

कक्षा : 117,600 किमी नेपच्युन से
व्यास : 418 किमी(436x416x402)
द्रव्यमान : ?

प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था।

इसकी खोज 1989 मे वायेजर 2 ने की थी। यह नेरेइड से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक मे देखा जाना कठिन है।

प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिये गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है।

इसकी सतह पर क्रेटरो की भरमार है और भूगर्भिय गतिविधी के कोई प्रमाण नही है।

टिप्पणी करे