ओबेरान

ओबेरान

ओबेरान

ओबेरान यह युरेनस के बड़े चंद्रमाओ मे से सबसे बाहरी और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है।

कक्षा : 583,420 किमी युरेनस से
व्यास : 1523 किमी
द्रव्यमान : 3.03e21 किग्रा

ओबेरान शेक्सपियर के नाटक ’मिडसमर नाईट्स ड्रीम’ मे परियो का राजा और टाईटेनीया का पति है।

ओबेरान की खोज 1787 मे हर्शेल ने की थी।

उम्ब्रीएल और ओबेरान एक जैसे है लेकिन ओबेरान 35% बड़ा है। युरेनस के सभी बड़े चन्द्रमा 40-50% बर्फ और शेष चट्टानो से बने है। इनमे चट्टानो की मात्रा शनि के बड़े चन्द्रमा जैसे रीया के किंचित ज्यादा है।

ओबेरान की सतह क्रेटरो से भरी हुयी है और स्थायी है। इसके क्रेटर एरीयल और टाईटेनीया से ज्यादा और बड़े है। इसके कुछ क्रेटरो मे कैलीस्टो की तरह धारीया है।

कुछ क्रेटरो की सतह धूंधली है शायद किसी गहरे पदार्थ (गंदा पानी?) के कारण।

ओबेरान के दक्षिणी गोलार्ध मे एक गहरी दरार है जो इसकी भूतकाल की भूगर्भिय गतिविधी को दर्शाती है। इस पर एक छः किमी उंचा पर्वत भी है।

इसे एक साधारण दूरबीन से गहरी रात मे देखा जा सकता है।

टिप्पणी करे